Mega Sale Domains @ Rs.99

Saturday, April 7, 2012

संता: आप तो हिंदी में काफी तेज हैं

संता: आप तो हिंदी में काफी तेज हैं, मुझे यह बताइए द्वंद क्या होता है?
बंता: द्वंद ऐसे जोड़े को कहते हैं जिसमे हमेशा विरोध रहता है, जैसे सुख-दुःख, सर्दी-गर्मी, धूप-छांव!
संता: पति-पत्नी!

संता: हम पति-पत्नी तमिल सीखना चाहते हैं!

संता: हम पति-पत्नी तमिल सीखना चाहते हैं!
बंता: वो क्यों?
संता: हमने एक तमिल बच्चा गोद लिया है! हम सोचते हैं जब वो बोलने लगे तो उससे पहले पहले हम तमिल सीख लें!

बंता: सुना है आपकी पत्नि बड़ी खूबसूरत है?

बंता: सुना है आपकी पत्नि बड़ी खूबसूरत है?
संता: ख्याल तो मेरा भी यही था, लेकिन जब से मैंने आपकी पत्नी को देखा है, मेरा ख्याल बदल गया!

संता: मुबारक हो आज तुम्हारी ज़िन्दगी

  • संता: मुबारक हो आज तुम्हारी ज़िन्दगी का सबसे ख़ुशी का दिन है!
    बंता: धन्यवाद पर मेरी शादी तो कल है!
    संता: मुझे पता है! इसलिये तो कह रहा हूँ आज तुम्हारा सबसे ख़ुशी का दिन है!

  • बंता: दुल्हन शादी वाले दिन लाल कपड़े क्यों पहनती है?

    बंता: दुल्हन शादी वाले दिन लाल कपड़े क्यों पहनती है?
    संता: क्योंकि लाल रंग खतरे की निशानी हैं!

    बंता: मैं आपके बारे में वही विचार रखता हूँ

    बंता: मैं आपके बारे में वही विचार रखता हूँ जो आप मेरे बारे में रखते हैं!
    संता: अच्छा फिर तो बड़े कमीने और घटिया हो तुम!

    संता: आपकी पत्नी क्यों भाग गई?

    संता: आपकी पत्नी क्यों भाग गई?
    बंता: पता नहीं! मैं बाथरूम में नहाने गया और वो भाग गई!
    संता: लगता है ऐसे मौके के लिये बेचारी सालों इंतज़ार करती रही!

    बंता: पहले तो आप लोगों को बहुत हंसाते थे

    बंता: पहले तो आप लोगों को बहुत हंसाते थे लेकिन अब क्या हो गया?
    संता: मेरी शादी हो गई!

    संता: मैं तो समझता था कि आप बड़े शरीफ आदमी हैं!

    संता: मैं तो समझता था कि आप बड़े शरीफ आदमी हैं!
    बंता: मैं भी आपको शरीफ समझता था!
    संता: आप तो ठीक समझते थे, मैं ही गलत समझता था!

    बंता: ज़िन्दगी में पत्नी पूरा साथ देती है या प्रेमिका!

    बंता: ज़िन्दगी में पत्नी पूरा साथ देती है या प्रेमिका!
    संता: वैसे तो दोनों ही, पर अगर दोनों को एक दूसरे का पता चल जाये तो कोई भी साथ नहीं देती!

    बंता: आप क्या कर रहे हो?

    बंता: आप क्या कर रहे हो?
    संता: इस बेबी की आवाज़ रिकॉर्ड कर रहा हूँ!
    बंता: वो क्यों?
    संता: वो जब बड़ा हो जायेगा, उससे इसका मतलब पूछूँगा!

    बंता: यह चिठ्ठी तुम किसे लिख रहे हो?

    बंता: यह चिठ्ठी तुम किसे लिख रहे हो?
    संता: खुद को!
    बंता: इसमें क्या लिखा है?
    संता: मालूम नहीं!
    बंता: क्यों?
    संता: अभी मुझे मिली कहाँ है!

    संता रोटी का 1 टुकड़ा खुद और 1 मुर्गे को खिला रहा था!

    संता रोटी का 1 टुकड़ा खुद और 1 मुर्गे को खिला रहा था!
    बंता: यह क्या कर रहे हो?
    संता: खानदानी लोग है, रोज़ रोटी चिकन के साथ ही खाते हैं!